Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

अहमदाबाद-मुंबई रेल मार्ग पर 30 घंटे बाद रेल यातायात बहाल

राष्ट्रीय हाई स्पीड रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड और पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद डिवीजन के 300 कर्मियों की मदद से 24 घंटे के भीतर ध्वस्त क्रेन को हटा दिया गया। इस क्रेन को एक 750-टन क्रेन, दो 500-टन क्रेन और एक 130-टन क्रेन की मदद से नीचे उतारा गया।

25 Mar 2025

अहमदाबाद-मुंबई रेल मार्ग पर 30 घंटे बाद रेल यातायात बहाल

अहमदाबाद। अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना के अंतर्गत वटवा रोपड़ ब्रिज पर रविवार रात करीब 11 बजे हुए हादसे के बाद अहमदाबाद-मुंबई रेल मार्ग पर लगभग 30 घंटे बाद रेल यातायात बहाल हो गया। हादसे के वक्त रेलवे लाइन के बगल में पिलर पर स्पैन लगाने का काम चल रहा था। इस दौरान स्पैन को स्थापित करने वाली सेगमेंटल लॉन्चिंग गैंट्री (क्रेन) कंक्रीट गर्डर को लॉन्च करने के बाद वापस लौट रही थी। तभी क्रेन का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गई, जिससे ट्रैक और रेलवे के ऊपरी तारों को क्षति पहुंची। क्रेन दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय हाई स्पीड रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने तुरंत क्रेन को हटाने और उसकी मरम्मत का काम शुरू कर दिया।

राष्ट्रीय हाई स्पीड रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड और पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद डिवीजन के 300 कर्मियों की मदद से 24 घंटे के भीतर ध्वस्त क्रेन को हटा दिया गया। इस क्रेन को एक 750-टन क्रेन, दो 500-टन क्रेन और एक 130-टन क्रेन की मदद से नीचे उतारा गया। क्रेन से मलबे को हटाने का काम देर रात पूरा हुआ।

आज तड़के पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के कर्मचारियों ने रेलवे ट्रैक और इलेक्ट्रिक ओवरहेड तारों की मरम्मत का काम पूरा कर लिया और सुबह 6 बजे से अहमदाबाद और मुंबई के बीच रेल यातायात बहाल कर दिया। यानी 30 घंटे बाद भारत के सबसे व्यस्त रेलवे रूट पर एक बार फिर से रेल यातायात शुरू हो गया। इस हादसे के बाद सोमवार को अहमदाबाद से आने या जाने वाली 28 ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी गई थीं। गौरतलब है कि क्रेन टूटने से ठीक 15 मिनट पहले तेजस ट्रेन गुजरी थी और मालगाड़ी सिग्नल का इंतजार कर रही थी। अगर उसे सिग्नल मिल जाता तो एक और बड़ा हादसा हो सकता था। तेजस एक्सप्रेस के गुजरने के बाद 600 टन की विशालकाय क्रेन गिर गई थी |
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अहमदाबाद-मुंबई रेल मार्ग पर 30 घंटे बाद रेल यातायात बहाल
राष्ट्रीय हाई स्पीड रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड और पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद डिवीजन के 300 कर्मियों की मदद से 24 घंटे के भीतर ध्वस्त क्रेन को हटा दिया गया। इस क्रेन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News